जबलपुर. एमपी के जबलपुर में कुण्डम क्षेत्र में रहने वाली कालेज की छात्रा की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश£ील पोस्ट अपलोड कर दी. छात्रा को जब इस बात की जानकारी लगी तो उसने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है.
बताया गया है कि बीएससी द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत 20 वर्षीय छात्रा की अज्ञात युवक ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और अश£ील पोस्ट करना शुरु कर दिया. पिता ने देखा तो छात्रा को उसके पिता ने इंस्टाग्राम पर बनी इस फर्जी प्रोफाइल के बारे में बताया, उसने तुरंत इंटरनेट पर जाकर संबंधित अकाउंट की गहनता से जांच की. फर्जी आईडी को देखकर छात्रा के होश उड़ गए, क्योंकि उस अकाउंट पर न केवल उसकी निजी तस्वीरें अपलोड की गई थीं, बल्कि उनके साथ बेहद आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां भी लिखी गई थीं.
अज्ञात शरारती तत्व ने पीडि़ता की तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसकी छवि को पूरी तरह धूमिल करने और समाज में उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त करने की एक सोची-समझी साजिश रची है. अचानक इस तरह की घिनौनी हरकत सामने आने के बाद कॉलेज छात्रा गंभीर मानसिक अवसाद में चली गई, जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसे ढांढस बंधाया. इसके बाद छात्रा ने बीती रात 11 बजे के लगभग थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. वहीं घटना से छात्रा व उनके परिजन मानसिक तनाव व सदमें आ गए, क्योंकि इंस्टाग्राम से जुड़े छात्रा के रिश्तेदार व परिचितों के भी फोन आए है, जिसके चलते उन्हे शर्मिंदगी उठाना पड़ी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

