जबलपुर. एमपी के जबलपुर में ग्राम उमरिया चौबे के पास बाइक सवार महिला के कान से टाप्स नोंच कर स्कूटी सवार लुटेरे भाग निकले. महिला के शोर मचाने पर राह चलते लोगों ने लुटेरों को पकडऩे पीछा किया लेकिन वे जंगल के रास्ते भाग निकले. पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.
पुलिस के अनुसार बढ़ाई मोहल्ला निवासी बढ़ई मोहल्ला बेलबाग निवासी रेखा बेन अपने अपने दामाद गणेश बेन व बहन दुर्गा के साथ मोटर साइकल में बैठकर कटाव में आयोजित शादी समारोह में जाने के लिए निकली.
जब वे ग्राम चौबे उमरिया से आगे बढ़ृ रहे थे इस दौरान बिना नम्बर की स्कूटी से दो बदमाश आए, जिन्होने पहले रास्ता पूछा और फिर रेखा के कान से सोने के टाप्स नोंच कर भाग निकले. टाप्स छिनते ही महिला ने शोर मचाया तो राह चलते लोग रुक गए, जिन्हे लूट की घटना की जानकारी लगी तो उन्होने पीछा किया लेकिन लुटेरे जंगल के रास्ते भाग निकले. रेखा बेन ने थाना पनागर पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

