जबलपुर में रिटायर्ड टीआई की बहू व बेटी ने की वृद्ध मां के साथ मारपीट, बचाने आई बेटियों को भी पीटा

जबलपुर में रिटायर्ड टीआई की बहू व बेटी ने की वृद्ध मां के साथ मारपीट, बचाने आई बेटियों को भी पीटा

प्रेषित समय :08:01:50 AM / Thu, Jun 25th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित लम्हेटा घाट रोड सगड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड थानाप्रभारी स्वर्गीय एसएस चंद्रौल की पत्नी रामरति चंद्रौल के साथ बेटा व बहू ने संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद पर बुरी तरह मारपीट की है। उन्होने अपनी बहू रितू, बेटे आशीष व उनके साथियों पर प्रताडऩा, मारपीट व लूटपाट के आरोप लगाए है। 
                                     लिखित शिकायत देते हुए टीआई स्वर्गीय एसएस चंद्रौल की पत्नी रामरति ने बताया कि 15 जून की दोपहर उनका बेटा आशीष चंद्रौल घर की छत पर टीन शेड लगाने के लिए गड्ढा करवा रहा था। जब मां रामरती ने घर को नुकसान पहुंचने की आशंका जताते हुए उसे मना किया तो उसने अपनी पत्नी रितु को बुला लिया। रितु ने अपने साथियों के साथ आकर घर के सामने हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढऩे पर बहू रितु ने अपनी सास रामरती चंद्रौल के साथ धक्का-मुक्की की, उनके बाल खींचे और गले से सोने की चेन तोड़ ली। जब रामरती चंद्रौल की बड़ी बेटी शैलजा और उनके नाबालिग नाती-नातिन श्रेयांश व आर्यन रावत ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। वृद्धा रामरती चंद्रौल ने आरोप लगाए है कि आरोपियों ने उनके नाबालिग नाती-नातिनों को फंसाने के लिए उन पर झूठा मुकदमा भी दर्ज करा दिया। वारदात के दौरान आरोपियों ने पीडि़ता के वाहनों में तोडफ़ोड़ की और घर के बाहर रखे सामान को भी भारी नुकसान पहुंचाया। शोर-शराबा सुनकर आए स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। रामरती चंद्रौल का कहना है कि इस घटना के बाद से वे और उनका परिवार अत्यंत भयभीत और मानसिक रूप से प्रताडि़त हैं। वही उनकी बेटी शैलजा चंद्रोल ने बताया वह 3 बहनें और एक भाई है । भाई कि शादी को 14 साल हो गए है । वह एवं उनकी एक बहन वृद्ध मां के साथ रहकर उनकी सेवा करती हैं। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-