जबलपुर में पेट में दर्द से पीडि़त महिला ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटकते देख चीख पड़ा पति

जबलपुर में पेट में दर्द से पीडि़त महिला ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटकते देख चीख पड़ा पति

प्रेषित समय :14:38:10 PM / Thu, Jun 25th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में चरगवां स्थित ग्राम बेनीसिंह पिपरिया में किसान सुशील यादव की पत्नी नेहा ने पेट दर्द से परेशान होकर बीती रात 12.30 बजे के लगभग फांसी लगा ली. पत्नी नेहा को फांसी के फंदे पर लटकते देख पति चीख पड़ा, शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य आ गए, जिन्होने नेहा को फांसी के फंदे पर लटकते देखा तो उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस के अनुसार चरगवां के ग्राम बेनीसिंह पिपरिया निवासी सुशील यादव उम्र 27 वर्ष पेशे से किसान है. सुशील की शादी करीब तीन साल पहले नेहा यादव उम्र 23 वर्ष निवासी सैलवाडा तेन्दूखेडा दमोह से हुई थी. शादी के एक साल बाद से ही पत्नी नेहा के पेट में दर्द रहने लगा. सुशील ने नेहा को डाक्टरों को दिखाया, डाक्टरों द्वारा दी गई दवाइयांचल रही थी. इसके बाद भी नेहा को आराम नहीं मिल रहा था. बीती रात 12.30 बजे के लगभग जब परिवार के सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे. इस बीच नेहा को दर्द उठा, उसने डाक्टर द्वारा दी गई दवा खाई, इसके बाद भी जब आराम न मिला तो उसने कमरे में म्यारी पर फंदा डालकर फांसी लगा ली. पत्नी को देख सुशील घबराकर बाहर आयातो देखा कि नेहा फांसी के फंदे पर लटक रही है. जिससे वह चीख पड़ा, शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य उठकर आ गए, जिन्होने साड़ी का फंदा खोलकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद नेहा को मृत घोषित कर दिया.  घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-