अयोध्या. राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितता के मामले में पुलिस ने आठ नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपितों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उनसे पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड की मांग कर सकती है.
गुरुवार शाम श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की शिकायत पर रामजन्मभूमि थाने में पहली एफआईआर दर्ज की गई. प्राथमिकी में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ल, करुणेश पांडेय, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा को नामजद किया गया है. इनमें अधिकांश लोग चढ़ावे की गणना और दान प्रबंधन से जुड़े रहे हैं. हालांकि, एफआईआर में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य शीर्ष पदाधिकारियों के नाम शामिल नहीं हैं.
मामला 7 जून को सामने आया था, जिसके बाद 13 जून को उत्तर प्रदेश सरकार ने इसकी जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया. एसआईटी ने 23 जून को अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को सौंपी. इसके बाद जांच के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

