जबलपुर. एमपी के जबलपुर में गोरखपुर क्षेत्र में रहने वाली महिला डाक्टर के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को हैक कर दिया गया. कैमरे से आवाजें आने के बाद डॉक्टर को शक हुआ कि उनके कैमरे हैक किए गए हैं. मामले में डॉक्टर ने गोरखपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.
आदर्श नगर निवासी डॉ प्राची सक्सेना ने करीब चार साल पहले अपने घर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे. डॉक्टर के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले अचानक कैमरे से आवाजें आने लगीं. शुरुआत में उन्हें लगा कि कोई सामान्य तकनीकी समस्या होगीए लेकिन ध्यान से सुनने पर कैमरे से बच्चे के रोने जैसी आवाज सुनाई दी. डॉक्टर ने जब मोबाइल से कैमरे की आवाज और वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो कैमरे के पास जाते ही आवाज बंद हो जाती थी.
इसके बाद उन्होंने कैमरे को कपड़े से ढक दिया और बिना किसी को बताए उसका कनेक्शन काट दिया. डॉ प्राची सक्सेना ने गोरखपुर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने घर में लगे दो ब्ब्ज्ट कैमरे जब्त कर जांच के लिए लैब भेजे हैं. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कैमरे किस तरह एक्सेस किए गए और इसके पीछे कौन है.
कैमरे से धमकी भरी आवाज आने का आरोप-
डॉ प्राची सक्सेना ने बताया कि कैमरे से आने वाली आवाज में किसी व्यक्ति के बोलने की बात सामने आई. उन्होंने आरोप लगाया कि आवाज में अभद्र बातें और धमकी भी दी गई. डॉक्टर का कहना है कि ऐसा लगा जैसे कोई लगातार घर की गतिविधियों पर नजर रख रहा हो जिससे वह डर गईं.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

