जबलपुर. एमपी के जबलपुर में मदनमहल क्षेत्र स्थित डेंटल स्क्वायर क्लीनिक में राजकुमार बनकर सैय्यद इशाक असरार नामक मुस्लिम युवक लम्बे समय से काम रहा है. इस बात की खबर मिलते ही हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर हंगामा कर दिया. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम युवक पर पहचान बदलकर डेंटिस्ट के रूप में काम करने और हिंदू युवतियों को प्रेम जाल में फंसाने का आरोप है. दो पीडि़त युवतियों के सामने आने के बाद यह मामला उजागर हुआ.
हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं काा कहना था कि पश्चिम बंगाल निवासी सैयद इशाक असरार नामक युवक क्लीनिक में राजकुमार नाम से डेंटिस्ट के तौर पर कार्यरत था. जिसे क्लीनिक संचालक डॉ. साकेत अग्रवाल ने नौकरी पर रखा था. मामले में शिकायतकर्ता युवती ने बताया कि वह स्वयं भी डेंटिस्ट है, आरोपी पहले हैदराबाद में रहता था, जहां उसने एक हिंदू महिला से दोस्ती की थी. इसके बाद वह कोलकाता गया, जहां उसकी मुलाकात इस पीडि़ता से हुई और वे साथ रहने लगे. बाद में दोनों जबलपुर आए और यहां एक गायत्री मंदिर में कथित तौर पर शादी कर ली, हालांकि युवक ने इसका कोई वैध दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया. पीडि़ता का आरोप है कि युवक ने अपनी पहचान छिपाने के लिए कई बार अपने पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज अपडेट किए हैं, जिनमें से अधिकांश फर्जी हैं. यह भी आरोप है कि उसने इस तरह नाम बदलकर तीन हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाया है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

