जबलपुर के नर्मदा नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत, तिलवारा के दद्दा घाट पर हादसा

जबलपुर के नर्मदा नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत, तिलवारा के दद्दा घाट पर हादसा

प्रेषित समय :18:09:43 PM / Sat, Jun 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में तिलवारा स्थित दद्दा घाट पर आज उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब नहाते वक्त तीन युवक गहराई में जाकर डूब गए. हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थानीय गोताखोर युवकों की मदद से शवों को तलाश कर बाहर निकलवाया. युवकों को इस हालत में देख घाट पर उपस्थित लोगों की आंखे नम हो गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है.

पुलिस के अनुसार मुजावर मोहल्ला गढ़ा निवासी राजा खान उम्र 16 वर्ष, साहिल 18 वर्ष व साहिल अपने दोस्तों के साथ नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए तिलवारा के दद्दा घाट आए थे. यहां पर सभी दोस्त पानी में उछलकूद करते हुए नहा रहे थे. नहाते वक्त तीनो युवक गहराई में चल गए और अपने आप को सम्हाल नहीं पाए. युवकों को डूबते देख साथियों में चीख पुकार मच गई, शोर सुनकर आसपास नहा रहे लोग व नाविक बचाने के लिए पहुंचे लेकिन उस वक्त तक तीनों युवक गहराई में जाकर समा गए. घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए,

जिन्होने स्थानीय गोताखोर युवकों व नाविकों की मदद से तलाश कराई कुछ ही देर में तीनों युवकों के शवों को निकाल लिया गया. घटना की खबर मिलते ही परिजन व रिश्तेदार भी पहुंच गए, जिन्होने बच्चों को इस हालत में देखा तो फूट-फूट कर रोए, जिन्हे देख आसपास खड़े लोगों की आंखे भी नम हो गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-