जबलपुर. शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) का स्टाफ लगातार ड्यूटी निर्वहन के दौरान तनाव मुक्त रहकर कार्य करें इसके लिए शनिवार 27 जून को ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा रेलवे एसपी ऑफिस (एसआरपी) में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. संस्था की दीदी वर्षा एवं उनके सहयोगी जनों द्वारा जीआरपी के अधिकारी एवं कर्मचारियों को तनाव मुक्त रहने के तरीके बताये.
यह कार्यक्रम सेल्फ एम्पावरमेंट टू नेशन एम्पावरमेंट विषय पर आधारित था, जिसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षाकर्मियों को कार्य के दौरान होने वाले तनाव से मुक्ति दिलाना था. कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से उपस्थित विशेषज्ञों ने कर्मचारियों को राजयोग, ध्यान और सकारात्मक जीवन शैली के माध्यम से तनाव प्रबंधन के प्रभावी उपाय बताए. उन्होंने बताया कि किस प्रकार मानसिक शांति और आत्म-शक्ति के विकास से व्यक्ति न केवल अपने कार्य में अधिक कुशल बन सकता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है.
इस कार्यशाला में श्रीमती भावना मरावी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रेलवे), श्रीमती राजकुमारी पचोरी (एडीपीओ) रेल) सहित पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

