नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का आज 135वां एपिसोड हैं. नए एपिसोड में उन्होंने कहा कि समुद्र से लेकर आसमान तक सुरक्षित है. प्रधानमंत्री ने हाल में टेस्ट की गई जमीन से हवा में हमला करने की मिसाइलों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अब देशों में ही 40 सी-295 विमान (मालवाहक) बनाए जा रहे हैं. योग में भारत पूरे विश्व में पहले नंबर पर है. देश ने योग में 114 मेडल जीते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और दुनिया से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने सामाजिक व्यवहार, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और संस्कृति जैसे विषयों को जोड़ते हुए जनता से संवाद किया. कार्यक्रम में कई प्रेरक कहानियों और पहलों को भी साझा किया गया, जिन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा दिखाई है. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में लोगों से सामूहिक प्रयासों, वैज्ञानिक सोच और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कदम भी बड़े बदलाव ला सकते हैं. कार्यक्रम में भारत की परंपराओं और आधुनिक तकनीक के मेल को भी खास तौर पर रेखांकित किया गया.
अंधविश्वास पर पीएम का संदेश
पीएम मोदी ने कहा कि अंधविश्वास भय पैदा करता है और व्यक्ति को तर्क से दूर कर देता है. उन्होंने बताया कि बिना तथ्यों के निर्णय समाज और व्यक्ति दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं.
हरगिला पक्षी को मिला नया जीवन
असम के हरगिला पक्षी को पहले अशुभ माना जाता था, लेकिन वैज्ञानिक प्रयासों से इसे बचाया गया. आज हजारों महिलाएं हरगिला आर्मी बनकर इसके संरक्षण में लगी हैं और यह अब गांवों की पहचान बन चुका है.
संस्कृत विश्वविद्यालय में एआई और डेटा साइंस
दिल्ली के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में एआई और डेटा साइंस में क्च.ञ्जद्गष्द्ध शुरू किया गया है. इससे भारतीय भाषाओं के लिए एआई टूल्स विकसित होंगे और प्राचीन ग्रंथों का डिजिटलीकरण तेज होगा.
भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपरा का विस्तार
ब्राह्मकमल डोमिनिका के सदस्य बिना औपचारिक प्रशिक्षण के वैदिक मंत्र सीख रहे हैं और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं को दुनिया में फैला रहे हैं.
मध्य प्रदेश में महिलाओं की पर्यावरण पहल
राजगढ़ की महिलाओं ने प्लास्टिक कचरे को इक_ा कर उसे इको-ईंटों में बदला. इससे शहर की सफाई के साथ सुंदरता भी बढ़ी और सैकड़ों किलो प्लास्टिक का पुनर्चक्रण हुआ.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-


