जबलपुर. एमपी के जबलपुर में पूर्ण आयु चिकित्सालय दयोदय तिलवारा में बीएमएस की पढ़ाई कर रही छात्रा कीर्ति जैन को टेलीग्राम पर टास्क देकर 1.95 लाख रुपए की ठगी की गई. ठगी का शिकार हुई छात्रा ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.
पुलिस के अनुसार कीर्ति जैन उम्र 23 वर्ष निवासी मुंगावली रोड पिपरई जिला अशोकनगर वर्तमान पता काल भैरव मंदिर बाजनामठ कल्पना क्रियेशन थाना तिलवारा में रहकर पूर्णआयु चिकित्सालय दयोदया तिलवारा में बी.एम.एस. में तृतीय वर्ष की पढाई कर रही है. पिछले दिनों नौकरी देने के नाम पर टेलीग्राम में एक टास्क देकर उससे कम्पलीट कराया गया और बदले में उसे 5,000 रूपये ट्रांजेक्शन के माध्यम से उसके खाते में उक्त राशि क्रेडिट हुए. टास्क में रेस्टोरेंट का रिवियू देने के बाद उससे टास्क करवाकर उससे 5,000, 10,000, 30,000 एवं 50,000 रूपये डेबिट करा लिये. जिसके बदले उसे उक्त रूपये के बदले टास्क पूर्ण कर रूपये देने का प्रलोभन दिया गया था.
इसके खाते में उसके रूपये क्रेडिट नही हुए. फिर टेलीग्राम में चेटिंग के माध्यम से उसे उसके डेबिट हुये रूपये को वापिस लेने के लिये उसे पुन: 1 लाख रूपये जमा करने का प्रलोभन दिया गया और कहा गया कि आपके जितने रूपये डेबिट हुये है वह रूपये आपके खाते में क्रेडिट कर दिए जाएंगे, उसके द्वारा 25000, 25000, 25,000, 25000 रूपये करके कुल 1 लाख रूपये ट्रांसफर कर दिये. इसके बाद एकाउंट में रुपए वापस न आने पर छात्रा घबराग गई, उसने संपर्क करना चाहा तो किसी ने बात नहीं की. पुलिस ने कीर्ति जैन की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

