जबलपुर. एमपी के जबलपुर में कुण्डम के ग्राम तिलसानी ने किसान शंकरसिंह परस्ते ने उस वक्त गांव में एक पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा ली, जब परिवार के सदस्य सो रहे थे. आज सुबह गांव में शंकर को फांसी के फंदे पर लटकते देख ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया, खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है.
पुलिस अधिकारियों की माने तो ग्राम तिलसानी कुण्डम में रहने वाला शंकर सिंह परस्ते उम्र 20 वर्ष गांव में अपने पिता मानसिंह के साथ खेती किसानी करता रहा. बीती रात दस बजे के लगभग शंकर सिंह ने परिजनों के साथ बैठकर भोजन किया. इसके बाद माता-पिता अपने कमरे में सोने के लिए चले गए. कुछ देर बाद शंकर सिंह भी कमरे में पहुंच गया. आज सुबह 5 बजे के लगभग शंकर सिंह उठा और बालाजी प्लांट के पीछे सागौन के पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा ली.
कुछ देर बाद पिता मानसिंह ने खेत जाने के लिए बेटे शंकर को आवाज लगाई. शंकर कमरे से बाहर नहीं आया तो उठाने के लिए पहुंच गए, देखा तो बेटा कमरे में नही था. मानसिंह सहित अन्य परिजन तलाश करते हुए प्लांट के पीछे पहुंचे तो देखा कि शंकर फांसी के फंदे पर लटक रहा है. शंकर सिंह के फांसी के फंदे पर लटकने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

