रेलवे : जुलाई में चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें, इनकी अवधि भी बढ़ी, एमपी-यूपी समेत इन राज्यों के यात्रियों को होगा लाभ

रेलवे : जुलाई में चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें, इनकी अवधि भी बढ़ी, एमपी-यूपी समेत इन राज्यों के यात्रियों को होगा लाभ

प्रेषित समय :11:53:42 AM / Mon, Jun 29th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. उत्तर-दक्षिण भारत के बीच यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने जुलाई महीेने में कानपुर सेंट्रल एवं मदुरै के मध्य स्पेशल ट्रेन ( 01925/01926)  चलाने का निर्णय लिया है. इससे पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के बीना, भोपाल एवं इटारसी स्टेशनों के यात्रियों को राहत मिलेगी.

इसके अलावा आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि जुलाई-अगस्त तक बढ़ा दी है. इन ट्रेनों को पहले जून के अंत तक चलाया जाना था. साथ ही पूर्व मध्य रेलवे ने भी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाने का फैसला किया गया है. इससे दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को लाभ मिलेगा.

कानपुर सेंट्रल–मदुरै स्पेशल शेड्यूल

गाड़ी संख्या 01925 कानपुर सेंट्रल–मदुरै स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 01 जुलाई 2026 से 29 जुलाई 2026 तक कुल 05 फेरों के लिए कानपुर सेंट्रल से सुबह 08:10 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार सुबह 7:15 बजे मदुरै पहुँचेगी.

गाड़ी संख्या 01926 मदुरै–कानपुर सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 04 जुलाई 2026 से 01 अगस्त 2026 तक कुल 05 फेरों के लिए मदुरै से देर रात प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 04:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुँचेगी.

पोखरायन, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, चंद्रपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, रामगुंडम, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, तेनाली, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर, रेणिगुंटा, कटपडी, जोलारपेट्टई, सेलम, नमक्कल, करूर, डिंडीगुल में स्टॉपेज रहेगा.

इन स्पेशल ट्रेनों का हुआ विस्तार

रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (02877) का संचालन 4 से 25 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को होगा.
आनंद विहार-रांची स्पेशल (02878) का संचालन 5 जुलाई से 26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को किया जाएगा.
सांतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल (08611) 6 जुलाई से 28 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी.
अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल (08612) 9 जुलाई से 1 अक्टूबर तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित होंगी.
गाड़ी संख्या 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल अहमदाबाद से 1 जुलाई को और गाड़ी संख्या 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल पटना से 3 जुलाई को चलेगी.
गाड़ी संख्या 09151 उधना-मधुबनी स्पेशल 31 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को चलेगी. 09152 मधुबनी-उधना स्पेशल 2 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी
गाड़ी संख्या 09031 उधना-हसनपुर रोड स्पेशल 26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार और वापसी 09032 हसनपुर रोड-उधना स्पेशल 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी.
गाड़ी संख्या 09343 डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना स्पेशल 30 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार और वापसी 09344 पटना-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल 27 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार और 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-