जबलपुर. रेल मंडल में 30 जून को 39 रेल अधिकारी/कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए. इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जबलपुर में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन हुआ. मंडल रेल प्रबंधक मकमल कुमार तलरेजा द्वारा रेल सेवा से इस माह सेवानिवृत्त हो रहे समस्त रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति से संबंधित दस्तावेज प्रदान किये गये एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में विनोद कुमार नीलम, मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता एवं जगदीश प्रसाद पाठक, मंडल अभियंता सहित कर्मचारियों में डीपी अग्रवाल, श्री एस शंकर, अनिल वानखेडे, श्री इफ्तिखार अली, खोका मण्डल, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, संतोष कुमार अग्रवाल, ओम प्रकाश सिंह, संजय कुमार सिंह, हरि सहाय पाण्डेय एवं श्री रज्जन सहित सभी रेलकर्मियों को उनकी सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन के द्वारा शुभकामनाएं दी गई. इस माह सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भुगतान एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से मंडल रेल प्रशासन द्वारा किया
इस मौके पर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक रजनी कांत साहू, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वरूण चतुर्वेदी, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) शची पति नंदन एवं सहायक मंडल वित्त प्रबंधक के. पी. सिंह के साथ कार्मिक एवं लेखा विभाग के समस्त कर्मचारियों का सहयोग रहा.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

