जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित ललपुर ग्वारीघाट स्थित आश्रम में स्वामी शिवेन्द्रानंद रंगनाथन लम्बे समय से अवैध रुप से गांजा की खेती कर रहा था. इस बात की खबर मिलते ही पुलिस ने आश्रम में दबिश देकर गमले में लहलहा रहे गांजा के पेड़ जब्त किए है. स्वामी द्वारा गांजा की खेती करने की खबर से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया. पुलिस ने स्वामी शिवेन्द्रानंद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.
पुलिस के अनुसार स्वामी शिवेन्द्रानंद रंगनाथन का पम्प हाउस ललपुर ग्वारीघाट में आश्रम है, जहां पर शिवेन्द्रानंद ने विभिन्न प्रकार के पेड़, पौधे लगा रखे है. इन पेड़, पौधों की आड़ में स्वामी द्वारा गांजा की खेती भी की जाने लगी. उसने गमलों में गांजा के पेड़ लगा लिए, जो लहलहा रहे थे. लम्बे समय से हो रही गांजा की खेती की खबर पुलिस को लगी. पुलिस ने आश्रम में दबिश देकर जांच की तो गमलों में गांजा के पेड़ लगे मिले. पुलिस ने उक्त चार छोटे व बड़े पेड़ जब्त कर लिए, जिनका वजन 778 ग्राम निकला. पुलिस ने मामले में शिवेन्द्रानंद के खिलाफ धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

