पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी जबलपुर में आक्रोश, मुस्लिम महिलाओं ने गोहलपुर थाना पहुंचकर नाजिया इलाही खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी जबलपुर में आक्रोश, मुस्लिम महिलाओं ने गोहलपुर थाना पहुंचकर नाजिया इलाही खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग

प्रेषित समय :18:28:48 PM / Tue, Jun 30th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में नाजिया इलाही खान द्वारा पैगम्बर साहब पर की गई टिप्पणी को लेकर आक्रोश भड़क गया है. आज सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने गोहलपुर थाना पहुंचकर पुलिस से इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

महिलाओं ने अपनी शिकायत में कहा है कि इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर पैगंबर साहब के प्रति अशोभनीय टिप्पणियां की गई हैं और उनके कार्टून भी प्रदर्शित किए गए हैं, जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. यह विवादित सामग्री न्यूज वॉच इंडिया नामक सत्यापित इंस्टाग्राम अकाउंट और उसके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित एक पॉडकास्ट के माध्यम से सामने आई है.

नाजिय़ा इलाही खान पॉडकास्ट नामक इस कार्यक्रम का प्रसारण हाल ही में किया गया था. शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इस वीडियो में प्रयुक्त कथन और दृश्य समाज में धार्मिक वैमनस्य, नफरत और सामाजिक तनाव उत्पन्न करने की सोची-समझी साजिश का हिस्सा हैं, जिससे सार्वजनिक शांति भंग हो सकती है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-