सेंसेक्स 443 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 140 अंक उछलकर हुआ बंद, रियल्टी और एफएमसीजी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

सेंसेक्स 443 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 140 अंक उछलकर हुआ बंद, रियल्टी और एफएमसीजी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

प्रेषित समय :16:57:18 PM / Wed, Jul 1st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

मुंबई. शेयर बाजार में 1 जुलाई को बढ़त रही. सेंसेक्स करीब 443 अंक ऊपर 76,922 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में भी करीब 140 अंक की बढ़त रही. ये 24,005 के स्तर पर बंद हुआ. रियल्टी, एफएमसीजी और मीडिया शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी रही.

अद्वैत जूल्स के शेयरों की शेयर बाजार में अच्छी एंट्री हुई. एनएसई पर कंपनी का शेयर 188.90 रुपए पर लिस्ट हुआ. यह इसके 138 रुपए के इश्यू प्राइस से 36.88 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं, बीएसई पर इसकी शुरुआत 187 रुपए पर हुई, जो आईपीओ प्राइस से 35.51 प्रतिशत ऊपर है.

मंगलवार को बाजार में रही थी गिरावट

शेयर बाजार में कल यानी 30 जून को गिरावट रही. सेंसेक्स 250 अंक की गिरावट के साथ 76,479 पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी में भी 81 अंक की गिरावट रही. ये 23,866 पर बंद हुआ था.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-