जबलपुर में गौरव शिखर सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. ईश्वरदास रोहाणी की स्मृति में आयोजन

जबलपुर में गौरव शिखर सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. ईश्वरदास रोहाणी की स्मृति में आयोजन

प्रेषित समय :21:20:17 PM / Wed, Jul 1st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय ईश्वरदास रोहाणी की स्मृति में बुधवार को जबलपुर के मानस भवन में 'गौरव शिखर सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

इस अवसर पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एच.पी. सिंह, जनप्रतिनिधि, न्यायिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे. समारोह में स्व. ईश्वरदास रोहाणी के सार्वजनिक जीवन, उनके संसदीय योगदान, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण और विधानसभा अध्यक्ष के रूप में निभाई गई उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया गया.

वक्ताओं ने उन्हें सरल, सौम्य और जनसेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए उनके आदर्शों को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिष्ठित हस्तियों को गौरव शिखर सम्मान से भी सम्मानित किया गया. समारोह में उपस्थित अतिथियों ने स्व. रोहाणी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण किया. आयोजन के दौरान मानस भवन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-