जबलपुर रेल मंडल के स्टाफ की तत्परता से घायल यात्री को मिला समय पर उपचार, संघमित्रा एक्सप्रेस से गिरकर हुआ घायल

जबलपुर रेल मंडल के स्टाफ की तत्परता से घायल यात्री को मिला समय पर उपचार, संघमित्रा एक्सप्रेस से गिरकर हुआ घायल

प्रेषित समय :16:17:18 PM / Wed, Jul 1st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. दानापुर से बेंगलुरु जा रही 12296 संघमित्रा एक्सप्रेस से बुधवार की सुबह मैहर स्टेशन से प्रस्थान करने के उपरांत अमदरा स्टेशन की ओर जाते समय एक यात्री चलती ट्रेन के प्रवेश द्वार (गेट) पर बैठा हुआ था. इसी दौरान असावधानीवश उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया. दुर्घटना में यात्री के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं.

घटना की सूचना प्राप्त होते ही जबलपुर मंडल के अमदरा स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने तत्काल कटनी के उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) सुरजीत आचार्य को अवगत कराया. सूचना मिलते ही उन्होंने बिना विलंब किए सफाई मित्रों को घटनास्थल पर भेजा तथा 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराई.  रेलवे कर्मचारियों द्वारा घायल यात्री को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए तत्काल कटनी जिला चिकित्सालय (सिविल अस्पताल) उपचार हेतु भेजा गया.

जबलपुर रेल मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा किसी भी परिस्थिति में ट्रेन के प्रवेश द्वार पर बैठकर या खड़े होकर यात्रा न करें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-