जबलपुर: लार्डगंज क्षेत्र में बंद कमरे में युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच

जबलपुर: लार्डगंज क्षेत्र में बंद कमरे में युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच

प्रेषित समय :17:08:12 PM / Fri, Jul 3rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में एक बंद कमरे में युवक की बेरहमी से पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक की बेरहमी से पिटाई की जा रही है. वीडियो में प्रतीत हो रहा है कि वीडियो बनाने वाला भी आरोपियों के साथ मौजूद है, जो बीच-बीच में डायरेक्शन दे रहा था. मामले में पुलिस तहकीकात कर रही है. पुलिस ने यह वीडियो लार्डगंज क्षेत्र के होने का दावा किया है.

पुलिस ने इस वीडियो के बारे में बताया कि किसी होटल का यह वीडियो प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है. मौके पर कई युवक हैं. इनमें से एक युवक बेल्ट से मौजूद युवक की पिटाई कर रहा है. पिट रहा युवक आरोपियों से हाथ जोड़ते नजर आ रहा है. युवक को बिस्तर पर पटक-पटक कर मारपीट की जा रही है. यह युवक कोन है? इसे क्यों पीटा जा रहा है? आरोपी कौन हैं? इस मामले में पुलिस युवक तक पहुंच गई है लेकिन मौजूदा हालात में युवक के शहर में नहीं होने से उसकी बातचीत नहीं हो सकी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-