जबलपुर. तिलवारा से लगे विष्णु ढाबे में हथियारबंद अज्ञात लड़कों ने बेसबॉल के डंडे चलाकर जमकर तोडफ़ोड़ की. मौके पर जब ढाबा मालिक पहुंचा तो उस पर हमला करने की कोशिश की तो वे जान बचाकर अपनी काम में बैठ गए. लड़कों ने कार पर बेसबॉल के डंडे चलाकर कार चकनाचूर कर दी और धमकाते हुए भाग गए.
तिलवारा पुलिस ने बताया कि धनवंतरि नगर निवासी राजू बर्मन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह तिलवारा पुल के पास स्थित विष्णु ढाबा का संचालक है. गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे घर पर था. तभी उसके ढाबा से फोन आया. बताया गया कि कुछ लड़के ढाबा पर आकर तोडफ़ोड़ कर रहे हैं.
वह अपने बेटे रोहित के साथ अपने ढाबा पहुंचकर देखा, ढाबा के अंदर कुर्सी, टेबल टूटे हुये थे. अंदर रखे फ्रिज, कैमरे, डीवीआर टूटे हुये पड़े थे. तभी 2-3 लड़के गाली गलौज करते हुये उसकी तरफ बढ़े. वह एवं उसका बेटा रोहित दौड़कर अपनी कार क्रमांक एमपी 20 जेड जी 8544 में बैठ गये. उन लड़कों ने बेसबाल के डंडे से उसकी कार में तोडफ़ोड़ करने लगे. जब वे कार से भागने लगे तो लड़कों ने जान से मारने की धमकी दी और भाग गए.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

