ईरान : नेता खामेनेई का अंतिम संस्कार शुरू, तेहरान में उमड़ी भारी भीड़, लेकिन बेटा मोजतबा गायब

ईरान : नेता खामेनेई का अंतिम संस्कार शुरू, तेहरान में उमड़ी भारी भीड़, लेकिन बेटा मोजतबा गायब

प्रेषित समय :11:28:36 AM / Sat, Jul 4th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

तेहरान. ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को आखिरी विदाई देने का कार्यक्रम राजधानी तेहरान में शुरू हो गया है. अपने नेता को आखिरी विदाई देने के लिए तेहरान के मुख्य प्रार्थना स्थल ग्रैंड मोसल्ला मैदान में लाखों लोगों उमड़े हैं. ईरानी समयानुसार, सुबह 6 बजे दरवाजों को खोला गया. यह समारोह 9 जुलाई को उनके दफनाए जाने तक चलेगा. 
इस भावुक माहौल में अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेटे और नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने कार्यक्रम से दूरी बना रखी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से मोजतबा खामेनेई ने कार्यक्रम से दूरी बनाई हुई है. उन पर अमेरिका-इजराइल के हमले की आशंका जताई गई है.

अमेरिका मुर्दाबाद के नारे गूंजे

तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला धार्मिक परिसर में हजारों लोग दिवंगत नेता अली खामेनेई को श्रद्धांजलि देने के लिए जुटे हैं. उनके हाथों में लाल झंडे हैं, जिसे शिया समुदाय में बदले का प्रतीक माना जाता है. श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग 'अमेरिका मुर्दाबाद और 'बदला, बदला' के नारे लगा रहे हैं. तेहरान के मेट्रो स्टेशनों के बाहर भी भारी भीड़ देखी जा रही है. लोग राजधानी के विभिन्न हिस्सों से ग्रैंड मोसल्ला पहुंच रहे हैं, जहां अली खामेनेई का पार्थिव शरीर अंतिम श्रद्धांजलि के लिए रखा गया है.

इराक की राजधानी बगदाद में बंद घोषित

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार के जुलूस के लिए इराक की राजधानी में बंद घोषित किया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, बंद की घोषणा बगदाद के गवर्नर अतवान अल-अतवानी की ओर से की गई है. इस दौरान अली खामेनेई के अंतिम संस्कार का जुलूस ईरान के साथ ही इराक के भी कई शहरों से जाएगा.

दिमित्री मेदवेदेव ने दी श्रद्धांजलि

रूस के पूर्व राष्ट्रपति और रूसी सुरक्षा परिषद के डेप्युटी चेयरमैन दिमित्री मेदवेदेव ने भी ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष दूत के तौर पर दिमित्री मेदवेदेव तेहरान पहुंचे थे. ईरान राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने किया.

सऊदी मंत्री की अली खामेनेई को श्रद्धांजलि

सऊदी अरब के उप-विदेश मंत्री वलीद अल-खिरेजी और उनके प्रतिनिधिमंडल ने भी ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी. यहां बता दें कि अमेरिका से जंग दौरान ईरान ने सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों पर हमले किए थे. इन हमलों में उन्होंने अमेरिकी सैन्य ठिकानों के निशाना बनाया था. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-