जबलपुर में रुपया न देने पर किया प्राणघातक हमला, सदर चौपाटी में घटना से हड़कम्प

जबलपुर में रुपया न देने पर किया प्राणघातक हमला, सदर चौपाटी में घटना से हड़कम्प

प्रेषित समय :16:24:32 PM / Sat, Jul 4th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. केन्ट थानान्तर्गत सदर चौपाटी में बीती रात 12 बजे के लगभग अनुराग रजक पर शिवम ठाकुर नामक बदमाश ने रुपए न देने पर चाकु  से ताबड़तोड़ वार किए, हमले में अनुराग के शरीर पर गंभीर चोटें आई है. वही हमला होते देख आसपास खड़े लोगों में हड़कम्प मच गया, इस बीच हमलावर घातक हथियार लहराते हुए भाग निकले. मौके पर पहुंची पुसिल ने घायल को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर युवक की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस के अनुसार झिरिया सदर निवासी अनुराग रजक सब्जी का कारोबार करता है. बीती रात 12 बजे के लगभग अपने दोस्त सिद्धांत खरे के साथ मोहल्ले में घूम रहा था. इस दौरान परिचित शिवम ने फोन करके सदर चौपाटी बुला लिया. अनुराग व सिद्धांत खरे के साथ बाइक से पहुंचा, जहां पर शिवम ने अनुराग से रुपयों की मांग की. अनुराग द्वारा मना करने पर गाली गलौज करने लगा.

अनुराग द्वारा विरोध करने पर शिवम ने चाकू निकालकर ताबड़तोड़ हमले किए, जिससे अनुराग के पैर, जांघ, पीठ हाथ व चेहरे पर चोटें आई. सिद्धांत ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी. हमला होते देख आसपास के लोगों में चीख पुकार व भगदड़ मच गई. खबर मिलते ही पुलिस  पहुंच गई और खून से लथपथ अनुराग को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने हालत को देखते हुए भरती कर लिया. पुलिस ने पूछताछ के बाद हमलावर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है. पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-