जबलपुर : घर से देर रात निकले युवक का शव सूपाताल में सुबह-सुबह तैरता मिला, हत्या का संदेह

जबलपुर : घर से देर रात निकले युवक का शव सूपाताल में सुबह-सुबह तैरता मिला, हत्या का संदेह

प्रेषित समय :13:51:43 PM / Mon, Jul 6th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर शहर के गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित सूपाताल तालाब में सोमवार सुबह 32 वर्षीय युवक अमर सिंह का शव बरामद हुआ. बीटी तिराहा निवासी अमर सिंह रविवार रात को अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था. सुबह तालाब में शव मिलने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची गढ़ा पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसे हत्या का मामला बताया है. परिजनों का कहना है कि अमर सिंह के साथ दोस्तों ने मारपीट की और उसे तालाब में फेंक दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. घटना के बाद से अमर सिंह के साथ मौजूद रहे संदिग्ध दोस्तों की तलाश शुरू कर दी गई है.

परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. वर्तमान में पुलिस डूबने और हत्या के एंगल से जांच कर रही है. मृतक के साथ अंतिम समय में मौजूद रहे साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इलाके में चर्चा है कि आपसी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है ताकि रात की गतिविधियों का पता चल सके. पूरे मामले में पुलिस किसी भी बिंदु को नजरअंदाज नहीं कर रही है. फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-