महाराष्ट्र के नासिक में बादल फटने की चेतावनी, त्रयम्बकेश्वर मंदिर बंद, 24 घंटे में 300 मिमी बारिश का अनुमान

महाराष्ट्र के नासिक में बादल फटने की चेतावनी, त्रयम्बकेश्वर मंदिर बंद, 24 घंटे में 300 मिमी बारिश का अनुमान

प्रेषित समय :12:47:27 PM / Tue, Jul 7th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

 
महाराष्ट्र,यूपी, बिहार, जम्मू। महाराष्ट्र के नासिक और त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 300 मिमी तक बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया है। नासिक में बादल फटने की आशंका भी जताई है।
                                       नासिक के सभी स्कूल और कॉलेजों में आज छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, त्र्यंबकेश्वर मंदिर और साढ़े तीन शक्तिपीठों में शामिल सप्तश्रृंगी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आज बंद रहेंगे। रत्नागिरी जिले के शेलारवाड़ी में बारिश के कारण लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में आने से एक मकान का हिस्सा ढह गया। एक महिला को मलबे से सुरक्षित निकाला गया। वहीं, दो लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। नासिक में भारी बारिश के बाद गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ा। त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
ठाणे में किले-झरनों पर टूरिस्ट्स की एंट्री बंद-
महाराष्ट्र के ठाणे में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने अगले आदेश तक टूरिस्ट्स के किले, झरनों, बांध, झील और नदियों के पास जाने पर रोक लगा दी है। मौसम विभाग ने जिले में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है।
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटा, कई गाडिय़ां मलबे में दबीं
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थथरी के ऊपरी इलाकों में बादल फटने के बाद अचानक पानी, कीचड़, चट्टानें और मलबा शहर में आ गया। इसकी चपेट में आने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मलबे के कारण कई इलाकों में आवाजाही भी प्रभावित हुई।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-चंदौली में तेज बारिश, सभी 75 जिलों में अलर्ट
यूपी के वाराणसी, प्रयागराज, चंदौली और बरेली में मंगलवार सुबह तेज बारिश हुई। आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें से 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। पीलीभीत में बारिश के चलते तालाब का जलस्तर बढऩे से मगरमच्छ निकलकर रिहायशी इलाके में आ गया। सहारनपुर के मां शाकंभरी देवी मंदिर से गुजरने वाली शाकंभरी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आ गया। पुलिस ने लाउडस्पीकर से अनाउंस कर कहा- पानी तेजी से आ रहा है, यहां से जल्दी निकल जाएं। 
महाराष्ट्र पालघर के कई इलाकों में बारिश से सड़क पर पानी भरा
महाराष्ट्र के पालघर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण वसई-विरार और नालासोपारा के कई इलाकों में पानी भर गया। इसके कारण रेल यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने पालघर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड के देहरादून-नैनीताल समेत 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना-
उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बौछारें पडऩे का अनुमान जताया है। देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 
पंजाब-चंडीगढ़ के10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट- 
पंजाब और चंडीगड़ में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 
बिहार में 7 दिन तक भारी बारिश का हाई अलर्ट-
बिहार में मानसून एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने 6 से 12 जुलाई तक पूरे राज्य में झमाझम और भारी बारिश का 7 दिन का हाई अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में पिछले तीन सप्ताह तक मौसम बेहद सूखा रहा, लेकिन अब मानसून ने यू-टर्न लिया है। पूरी खबर पढ़ेंज्
एमपी के 31 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी-
मध्य प्रदेश में जुलाई महीने में हैवी रेन यानी, भारी बारिश के सिस्टम एक्टिव है। इस कारण पिछले 6 दिन से तेज बारिश का दौर चल रहा है और औसत बारिश का आंकड़ा 7 इंच पर आ गया है। यह सामान्य बारिश से सिर्फ 1 प्रतिशत ही कम है, जबकि जून में यह 33 प्रतिशम कम था। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-