नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर सेक्टर-16 स्थित पॉकेट जी-5 एमसीडी स्कूल के पीछे बुधवार को अचानक निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक जमींदोज हो गई. इसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है और आसपास अफरातफरी का माहौल है.
दमकल विभाग के अनुसार शाम करीब 4.20 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना इस बारे में मिली. सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की पांच गाडिय़ां मौके पर पहुंची. इसके बाद राहत और बचाव का काम जारी है.
पुलिस ने कई लोगों के दबे होने की बात कही
पुलिस का कहना है कि इमारत में कुछ लोगों के दबे होने की सूचना मिली है और इसके बाद रेस्क्यू टीम लगातार काम कर रही है. फिलहाल फिलहाल हताहत होने वालों की संख्या ज्ञात नहीं हो पाई है. इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. बताया जाता है कि बारिश की वजह से यह हादसा हुआ और यहां पर तीन मंजिला इमारत बनाने का काम चल रहा था. फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

