रेल कर्मचारी अब ट्रेनों के पैंट्री कार में चूहे, कॉकरोच और गंदगी ढूंढेंगे बोर्ड का सभी जोन को दिया आदेश

रेल कर्मचारी अब ट्रेनों के पैंट्री कार में चूहे, कॉकरोच और गंदगी ढूंढेंगे बोर्ड का सभी जोन को दिया आदेश

प्रेषित समय :18:09:19 PM / Wed, Jul 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. लगातार ट्रेनों व पेंट्री कार में चूहे, काकरोच व गंदगी मिलने की घटना को रेलवे बोर्ड ने गंभीरता से लिया है. यात्रियों की सेहत और रेलवे की छवि को खराब होने से बचाने के लिए रेलकर्मी की ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया है. बोर्ड ने 7 जुलाई को देश भर के सभी जोनल रेलवे के जनरल मैनेजरों को इस काम में जुटने का आदेश जारी किया है.

रेलवे बोर्ड ने साफ चेतावनी दी है कि पैंट्री कार में दिखने वाली लापरवाही से न केवल यात्रियों की सेहत दांव पर लगती है, बल्कि इससे पूरी दुनिया में भारतीय रेलवे की छवि भी खराब होती है. इस नए कदम के बाद देश भर के सभी प्राइमरी रेलवे डिपो में जमीनी स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. अब ट्रेनों के सफर पर निकलने से पहले रेलकर्मियों और सफाई टीमों की यह जिम्मेदारी होगी कि वे पैंट्री कार के भीतर सघन चेकिंग अभियान चलाएं. वे केवल सतही सफाई नहीं करेंगे, बल्कि यह ढूंढेंगे कि कहीं कोई चूहा या कीड़ा रसोई के भीतर पनप तो नहीं रहा है.

साफ-सफाई के लिए ये व्यवस्था की अनिवार्य

इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए डिब्बों में गहन सफाई के साथ-साथ विशेष फ्यूमिगेशन यानी धुएं वाले कीटनाशक उपचार और रोडेंट कंट्रोल की व्यवस्था को अनिवार्य कर दिया गया है. रेलवे बोर्ड ने इस पूरी मुहिम को सख्ती से लागू करने के लिए रेलवे बोर्ड में पर्यावरण एवं गृह प्रबंधन के निदेशक लव शुक्ला ने बताया कि इस ने आदेश के साथ पुराने नियमों की चौदह पन्नों की गाइडलाइन भी दोबारा भेजी है.  इसके साथ ही खान-पान की मुख्य एजेंसी आईआरसीटीसी के सीएमडी को भी सीधी जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि लापरवाही बरतने वाले वेंडरों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-