मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की मुलाकात, सीमावर्ती विकास और Tribal Empowerment पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की मुलाकात, सीमावर्ती विकास और Tribal Empowerment पर हुई चर्चा

प्रेषित समय :15:02:21 PM / Wed, Jul 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से शिष्टाचार भेंट की. मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच आपसी सहयोग, सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास तथा जनजातीय समुदायों के सशक्तीकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.

बैठक में दोनों राज्यों की साझा सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक संबंधों और विकास की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया गया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच लंबे समय से सांस्कृतिक और पारिवारिक जुड़ाव रहा है, विशेषकर जशपुर क्षेत्र का झारखंड से गहरा संबंध दोनों राज्यों की निकटता को मजबूत बनाता है.

दोनों नेताओं ने सीमावर्ती क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, जनकल्याण योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने पर विचार साझा किए. साथ ही, विभिन्न विकास मॉडल और प्रशासनिक अनुभवों के आदान-प्रदान के माध्यम से दोनों राज्यों के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सहमति जताई गई.

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच निरंतर संवाद और सहयोग से विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी तथा सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. यह शिष्टाचार भेंट दोनों राज्यों के बीच सहयोगात्मक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-