छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बड़ा हादसा, अवैध खदान में चट्टान गिरने से 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बड़ा हादसा, अवैध खदान में चट्टान गिरने से 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत

प्रेषित समय :17:34:33 PM / Sun, Jul 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रविवार 5 जुलाई को एक दर्दनाक हादसा सामने आया. कोतवाली थाना क्षेत्र के लांची गांव में संचालित एक कथित अवैध खदान में खुदाई के दौरान अचानक चट्टान भरभराकर गिर गई. हादसे में मलबे के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू करते हुए मामले की जांच में जुट गई. हादसे के कारणों और अवैध खदान के संचालन को लेकर भी जांच की जा रही है. बताया जाता है कि पिछले काफी समय से यह अवैध खदान चल रही थी, जिसकी शिकायत भी कई क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से की थी, किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हो गय. जिस पर क्षेत्रीय जनों में जबर्दस्त आक्रोश देखा जा रहा है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-