मुंबई. भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात ईरान पर फिर से हमले शुरू कर दिए. उसके बाद उन्होंने ईरान के साथ हुई सीजफायर को रद्द करने की घोषणा कर दी. ट्रंप के इस ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार में भूचाल आ गया. दोपहर करीब 2.30 बजे सेंसेक्स 1830 अंक की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा.
इस दौरान निफ्टी50 560 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा. बता दें कि बुधवार दोपहर 2 बजे तक बीएसई का सेंसेक्स करीब 1800 अंक यानी 2.05 प्रतिशत गिरकर 76570 के लेवल पर आ गया. जबकि एनएसई का निफ्टी50 इंडेक्स 493 अंक यानी 2.03 फीसदी टूटकर 23,907 के स्तर पर आ गया.
चंद घंटे में निवेशकों के डूबे 8 लाख करोड़
बता दें कि शेयर बाजार में आई अचानक गिरावट के चलते बुधवार को निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा. चंद घंटे में ही निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए. बता दें कि एक दिन पहले यानी मंगलवार को निवेशकों की कुल संपत्ति 480.20 लाख करोड़ रुपये दर्ज की गई थी, जो आज घटकर 471.64 लाख करोड़ रुपये हो गई. यानी एक ही दिन में निवेशकों के 8.56 लाख करोड़ रुपये डूब गए. बता दें कि बुधवार दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स पर इंटरग्लोब एविएशन, एचयूएल मारुति सुजुकी, आईटीसी, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, आरआईएल, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक जैसे शेयरों में पांच प्रतिशत तक की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली.
आज 1900 अंक तक टूटा शेयर बाजार
बता दें कि शेयर बाजार में गिरावट का ये सिलसिला यहां नहीं थमा बुधवार दोपहर ढाई बजे तक शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली जो बाजार के बंद होने तक जारी रही. इंट्राडे के दौरान सेंसेक्स करीब 1,900 अंक गिरकर कारोबार करता दिखा. आखिर में 1,878.26 अंक यानी 2.40 फीसद की भारी गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा. और ये गिरकर 76,302.46 अंक पर आ गया. इस बड़ी गिरावट के चलते निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये डूब गए.
लाल निशान के साथ बंद हुआ बाजार
बुधवार साढ़े तीन बजे बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स लाल निशान के साथ बंद हुए. इस दौरान सेंसेक्स 1677.12 अंक यानी 2.15 प्रतिशत टूटकर 76503.6 अंक पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी50 516.65 अंक यानी 2.12 फीसदी गिरकर 23882.05 अंक पर क्लोज हुआ. वहीं बैंक निफ्टी 1458.10 अंक यानी 2.51 प्रतिशत की भारी भरकम गिरावट के साथ 56742.60 अंक पर बंद हुआ.
कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल
बता दें कि मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से तनाव पैदा हो गया है. मंगलवार रात अमेरिका ने एक बार फिर से ईरान पर हमला कर दिया. इसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में फिर से जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया. बता दें कि दोनों पक्षों के बीच पैदा हुए तनाव के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध विराम का समझौता खत्म करने की बात कही. उसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली. ब्रेंड क्रूड की कीमतें 6 प्रतिशत उछाल दर्ज किया गया और ये बढ़कर 78 डॉलर पर पहुंच गई
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

