छत्तीसगढ़ में SDG 2.0 और 'बस्तर अंजोर' की शुरुआत: विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के विजन को मिलेगी नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ में SDG 2.0 और

प्रेषित समय :14:50:57 PM / Thu, Jul 9th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में सुशासन और परिणाम आधारित विकास को नई दिशा देते हुए Chhattisgarh SDG 2.0 Framework और अभिनव विकास पहल ‘Bastar Anjor’ का शुभारंभ किया. मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्य एवं जिला SDG Indicator Framework 2.0 और Metadata Handbook का भी विमोचन किया गया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि Developed Chhattisgarh @2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, सटीक डेटा और परिणाम आधारित मॉनिटरिंग बेहद जरूरी है. नया SDG 2.0 Framework नीति निर्माण को अधिक वैज्ञानिक, पारदर्शी और डेटा आधारित बनाएगा, जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा.

नई व्यवस्था के तहत राज्य स्तर पर विकास संकेतकों (Indicators) की संख्या 275 से बढ़ाकर 343 और जिला स्तर पर 82 से बढ़ाकर 99 कर दी गई है. वहीं Metadata Handbook के जरिए सभी संकेतकों की गणना और रिपोर्टिंग प्रक्रिया को मानकीकृत किया गया है, जिससे पूरे राज्य में डेटा की गुणवत्ता और विश्वसनीयता मजबूत होगी.

इस अवसर पर राज्य नीति आयोग ने ‘Bastar Anjor’ मॉडल भी प्रस्तुत किया. यह बस्तर संभाग के समावेशी और अभिसरण (Convergence) आधारित विकास का नया मॉडल है, जिसका उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और बुनियादी ढांचे में मापनीय सुधार लाना है. इसके 3+4 मॉडल के तहत Niyad Nellanar 2.0, Bastar Munne और Swasth Bastar जैसी जिला स्तरीय योजनाओं को SDG 2030, Developed Chhattisgarh @2047, Aspirational District Programme और Aspirational Block Programme से जोड़ा गया है.

सरकार का लक्ष्य बिना अतिरिक्त वित्तीय संसाधनों के विभिन्न योजनाओं के बेहतर समन्वय के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों के विकास को गति देना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘Bastar Anjor’ अंत्योदय से सर्वोदय की अवधारणा पर आधारित पहल है, जो बस्तर को देश के सबसे विकसित जनजातीय क्षेत्रों में शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

राज्य सरकार का मानना है कि SDG 2.0 और Bastar Anjor के माध्यम से छत्तीसगढ़ में विकास योजनाओं की निगरानी अधिक प्रभावी होगी और सुशासन का नया मॉडल स्थापित होगा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-