जबलपुर. रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशनों पर स्थाई एवं अस्थाई तौर पर ठहराव प्रदान किये जाते है. जिसमें पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर से संचालित स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01705/01706 जबलपुर-अयोध्याधाम-जबलपुर एक्सप्रेस का ठहराव अस्थाई तौर पर डभौरा रेलवे स्टेशन पर दिया जा रहा है. जिसकी विस्तृत जानकारी निम्न है.
1- गाड़ी संख्या 01705 जबलपुर-अयोध्याधाम एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 14 जुलाई से 29 दिसम्बर तक डभौरा रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय मध्यरात्रि 00:48/00:50 बजे ठहराव रहेगा.
2- गाड़ी संख्या 01706 अयोध्याधाम-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 15 जुलाई से 30 दिसम्बर तक डभौरा रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात 23:28/:30 बजे ठहराव रहेगा.
रेलवे ने यात्रियों से इस ठहराव की सुविधा का लाभ उठाने की अपील करते हुए अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद/रेलवन ऐप माध्यम से गाड़ी के ठहराव की जानकारी का अवलोकन कर सकते हैं.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

