जबलपुर के विजय नगर क्षेत्र में चोरी की सनसनीखेज वारदात, हार्डवेयर दुकान में सेंध लगाकर घुसे चोर

जबलपुर के विजय नगर क्षेत्र में चोरी की सनसनीखेज वारदात, हार्डवेयर दुकान में सेंध लगाकर घुसे चोर

प्रेषित समय :19:06:14 PM / Thu, Jul 9th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित विजय नगर स्थित कृषि उपज मंडी गेट के समीप हार्डवेयर दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है. चोरों ने दुकान से एगंल, ग्राइंडर मशीन सहित अन्य सामान पर साथ साफ कर दिया. आज सुबह जब दुकान मालिक पहुंचे तो देखा कि अंदर रखा सारा सामान गायब है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई.

इस संबंध में  दुकान मालिक साहिल शाह उम्र 25 वर्ष निवासी शीतलपुरी कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि वे रात 10-30 बजे दुकान बंद कर घर गए थे. अगले दिन सुबह 11-30 बजे जब वे वापस आए तो दुकान के पीछे की दीवार में एक बड़ा छेद देख उनके होश उड़ गए. अज्ञात चोरों ने दीवार तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया और वहां से एंगल, ग्राइंडर मशीन, ड्रिल मशीन, मार्बल कटर, कॉपर तार के बंडल और कटिंग व्हील की पूरी पेटी पार कर दी. इसके साथ ही दुकान के गल्ले में रखे 92 हजार रुपये नकद भी चोरी हो गए.

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला विवेचना में लिया है.?घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिए हैं. चोरों ने बहुत ही शातिर तरीके से दुकान के पिछले हिस्से की दीवार में छेद किया ताकि किसी को भनक न लगे. हार्डवेयर सामान की कीमत और नगद राशि को मिलाकर लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. इलाके में इस तरह की वारदात से दुकानदारों में दहशत का माहौल है. पुलिस के अनुसार जल्द ही संदिग्धों की पहचान कर ली जाएगी और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-