राजस्थान: ट्रक- कार की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, कार में फंसे रहे शव, नेशनल हाईवे पर हादसा

राजस्थान: ट्रक- कार की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, कार में फंसे रहे शव, नेशनल हाईवे पर हादसा

प्रेषित समय :17:29:09 PM / Fri, Jul 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

श्रीगंगानगर. राजस्थान के श्रीगंगानगर में नेशनल हाईवे- 62 पर शुक्रवार की दोपहर ट्रक और कार में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई. हादसे में जेन कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना जिले के चूनावढ़ थाना क्षेत्र में नेतेवाला गांव से गुजर रहे नेशनल हाईवे- 62(श्रीगंगानगर- सिरोही) पर दोपहर करीब साढ़े 3 बजे हुई.

पुलिस के अनुसार, ट्रक और कार दोनों में आमने- सामने की टक्कर हुई. कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में मोनू वर्मा (25) पुत्र रायसाहब निवासी बींझबायला, कुलदीप सिंह (25) निवासी बींझबायला व प्रदीप लूणा (23) निवासी श्रीगंगानगर की मौके पर ही मौत हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवकों के शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गए और मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला. सूचना पर डीएसपी भूपेंद्र सोनी और सदर थाना प्रभारी सीआई सुभाष ढील भी मौके पर पहुंचे. जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. सुखपाल सिंह बराड़ के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने जांच की, जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-