बहामास में विमान हुआ क्रैश, 10 लोगों की दर्दनाक मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच, एयरलाइन की उड़ानों पर रोक

बहामास में विमान हुआ क्रैश, 10 लोगों की दर्दनाक मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच, एयरलाइन की उड़ानों पर रोक

प्रेषित समय :14:10:37 PM / Sat, Jul 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. बहामास में एक विमान हादसा हो गया. इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा नॉर्थ एंड्रोस इलाके में हुआ, जो राजधानी नैसाउ के पश्चिम में स्थित है. प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने पहले कहा था कि एक व्यक्ति बच गया है, लेकिन बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ज्यादा चोटों की वजह से उसकी मौत हो गई. 

बता दें कि मरने वालों के नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, हम गहरे दुख के बादल के नीचे खड़े हैं. आज हमारा स्वतंत्रता दिवस का जश्न का दिन था, लेकिन यह शोक का दिन बन गया है. उन्होंने मृतकों के परिवारों को गहरी संवेदना व्यक्त की.

क्या कह रही है जांच एजेंसी?

बहामास एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन अथॉरिटी के अनुसार, विमान नैसाउ के लिंडेन पिंडलिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ा था और सैन एंड्रोस जा रहा था. यह एक सेसना 402 विमान था. सरकार ने सुरक्षा कारणों से फ्लेमिंगो एयर कंपनी की सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया है. यह फैसला दो अलग-अलग सुरक्षा घटनाओं के बाद लिया गया. पहली घटना में फ्लेमिंगो एयर का एक विमान मायागुआना जा रहा था, जिसमें पायलट को समस्या आई और वह वापस लौट आया. लैंडिंग के बाद विमान में आग लग गई. 2014 में भी बहामास में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. उस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी. वर्तमान की घटना को लेकर सरकार ने कहा है कि फ्लेमिंगो एयर की उड़ानें तब तक रोकी रहेंगी, जब तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल जाता.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-