जबलपुर. एमपी के जबलपुर में आज परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ बड़ा चेकिंग अभियान चलाया. एमएम इंटरनेशनल स्कूल में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती रिंकू शर्मा के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान परिवहन विभाग के दस्ते ने 7 वाहनों की सघन जांच की.
इस कार्रवाई में 2 वाहन नियमों का पालन करते पाए गए, जबकि अन्य 5 वाहनों में भारी खामियां मिलीं. विभाग ने फिटनेस, टैक्स और परमिट जैसी गंभीर कमियों को देखते हुए इन 5 वाहनों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की है. इस अचानक हुई कार्रवाई से वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया है और नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौडऩे वाले वाहन चालकों में डर का माहौल व्याप्त है. कार्रवाई के दौरान एक गाड़ी का फिटनेस न होने पर कार्रवाई की गई. साथ ही एक वाहन में टैक्स की कमी पाई गई.
वहीं एक वाहन टैक्स और परमिट दोनों के बिना दौड़ता मिला. अन्य वाहनों दो वाहनों में भी परमिट का अभाव पाया गया. इन सभी वाहनों के खिलाफ विभाग ने नियमानुसार चालानी कार्रवाई की है. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रिंकू शर्मा ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा नियमों के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जबलपुर में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विभाग भविष्य में भी निरंतर चेकिंग अभियान चलाएगा. अधिकारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि भविष्य में कोई भी वाहन संचालक नियमों की अनदेखी करता पाया गया, तो उसके खिलाफ और भी कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

