जबलपुर में रिफंड के झांसे में आकर वृद्ध ने गवाएं 25 हजार रुपए, कस्टमर केयर अधिकारी बन की ठगी

जबलपुर में रिफंड के झांसे में आकर वृद्ध ने गवाएं 25 हजार रुपए, कस्टमर केयर अधिकारी बन की ठगी

प्रेषित समय :16:51:55 PM / Sat, Jul 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में ई-कामर्स कंपनी से कमीज आर्डर करने वाले एक वृद्ध साइबर ठगी का शिकार हो गए. डिलीवरी नहीं मिलने पर उन्होंने इंटरनेट से कस्टमर केयर नंबर खोजा, लेकिन वह साइबर ठगों का निकला.

ठग ने खुद को कंपनी का अधिकारी बताकर रिफंड का झांसा दिया. लिंक भेजकर उनका मोबाइल हैक कर लिया. इसके बाद उनके बैंक खाते से 25 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए गए. मामले में राम मनोहर लोहिया वार्ड निवासी अनिल चौरसिया उम्र 62 वर्ष ने ओमती थाना में शिकायत पंजीबद्ध कराई है. उन्होंने तीन जुलाई को एक ई-कामर्स वेबसाइट से कमीज आर्डर कर ऑनलाइन भुगतान किया था. डिलीवरी नहीं होने पर उन्होंने इंटरनेट पर कस्टमर केयर नंबर खोजा.

फर्जी अधिकारी ने पहले इंटरनेट मीडिया काल की और फिर एक लिंक भेजा. लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया. करीब एक घंटे बाद फोन चालू हुआ तो पता चला कि उनके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं. पुलिस साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए लोगों से कंपनियों के केवल आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर का ही उपयोग करने को कहा है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-