जबलपुर : पाटन में घर पर ही नकली खाद बनाकर किसानों को बेचने वाले पर पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई

जबलपुर : पाटन में घर पर ही नकली खाद बनाकर किसानों को बेचने वाले पर पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई

प्रेषित समय :14:34:39 PM / Tue, Jul 14th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. जिले के पाटन थाना क्षेत्र में पुलिस और कृषि विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर ग्राम गाड़ाघाट में एक घर से 22 बोरी कथित नकली खाद जब्त की है. आरोप है कि आरोपी प्रकाश बर्मन घर से ही किसानों को नकली खाद बेच रहा था. पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पाटन थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ किसानों ने शिकायत की थी कि प्रकाश बर्मन इफको कंपनी के नाम से कथित नकली खाद बेच रहा है. किसानों का आरोप था कि इस खाद के इस्तेमाल से उनकी फसल भी प्रभावित हुई है.

घर पर मारा छापा

सूचना मिलने पर कृषि विभाग की एसडीओ इंदिरा त्रिपाठी और पाटन थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी के घर पर छापा मारा. जांच के दौरान वहां से 22 बोरी कथित नकली खाद बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया. कृषि विभाग और पुलिस ने आरोपी प्रकाश बर्मन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. जब्त खाद की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-