छत्तीसगढ़ में आदिवासी विकास को नई दिशा, भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के राज्य बोर्ड ने संभाली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में आदिवासी विकास को नई दिशा, भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के राज्य बोर्ड ने संभाली जिम्मेदारी

प्रेषित समय :14:42:33 PM / Tue, Jul 14th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समाज के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में जनजातीय समुदायों के लिए कई योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जा रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय आदिम जाति सेवक संघ का नया राज्य बोर्ड आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक जागरूकता और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जनजातीय बहुल राज्य है, जहां विशेष पिछड़ी जनजातियों सहित अनेक आदिवासी समुदाय अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों के साथ निवास करते हैं। ऐसे राज्य में संघ के राज्य बोर्ड का गठन सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

समारोह में भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के अध्यक्ष प्रकाश कुमार उइके, कौशल्या साय, राजेश मालवीय, कुंवर जितेंद्र नरसिंह राणा सहित विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-