सागर. एमपी के सागर जिले के मालथौन विकासखंड के गीधा गांव में बच्चों को बांटे गए मिड डे मील को लेकर हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि प्राथमिक शाला गीधा में यह घटना सामने आयी है. जहां मिड डे मील में परोसी गई दाल में जिंदा इल्लियां बिलबिला रही थी. स्कूली बच्चों ने दाल नहीं खाई और अपने अभिभावकों को उनको दिए जाने वाले घटिया मिड डे मील के बारे में बताया, तब अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया है. ये मामला कलेक्टर के संज्ञान में आने पर उन्होंने स्वसहायता समूह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अस्थायी रूप से समूह का अनुबंध समाप्त कर दिया है.
बताया जाता है कि यूपी के सीमा से लगे मालथौन विकासखंड के गीधा गांव के प्राथमिक स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे मील में दाल में मिली इल्लियों के मामले से हड़कंप मचा हुआ है. शनिवार और रविवार छुट्टी होने के कारण ये मामला कम चर्चा में आया, लेकिन सोमवार को इस मामले ने तब तूल पकड़ लिया, जब शुक्रवार को हुई घटना को लेकर सभी बच्चों के अभिभावक स्कूल पहुंचे और उन्होंने स्कूल के प्रभारी शिक्षक से नाराजगी जताई और बच्चों को दिए जाने वाले मिडडे मील में इल्लियां पाए जाने पर मिड-डे मील तैयार करने वाले स्व सहायता समूह पर कार्रवाई की मांग की.
कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
इस मामले में सोमवार को जनपद शिक्षा केन्द्र मालथौन द्वारा मध्यान्ह भोजन तैयार करने वाले सोना महिला स्वसहायता समूह द्वारा वितरित दाल में इल्लियां (कीड़े) पाए जाने की गंभीर घटना सामने आई. जनपद शिक्षा केन्द्र मालथौन के बीआरसी ने समूह को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है. जांच के बाद समूह द्वारा मध्यान्ह भोजन योजना के अनुबंध शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर अनुबंध अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया गया है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

