टीम इंडिया में विवाद : आपस में बात नहीं करते विराट कोहली और गौतम गंभीर, दावे ने छेड़ी नई बहस

टीम इंडिया में विवाद : आपस में बात नहीं करते विराट कोहली और गौतम गंभीर, दावे ने छेड़ी नई बहस

प्रेषित समय :11:27:12 AM / Wed, Jul 15th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. इंग्लैंड से बुरी तरह टी 20 सीरीज टीम इंडिया में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. कुछ मीडिया रिपोट्र्स में दावा किया जा रहा है कि स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच अनबन की अटकलें हैं. 

मीडिया रिपोट्र्स के कथित दावे के मुताबिक कोहली और गंभीर के बीच बातचीत भी नहीं हो रही है. वैसे भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे आज बर्मिंघम में खेला जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक एजबेस्टन में अभ्यास के दौरान दोनों ने आपस में बात नहीं की. गंभीर बाकी खिलाडिय़ों से बात कर रहे थे. उन्हें रोहित शर्मा, शुभमन गिल, केएल राहुल से बात करते हुए देखा गया. रिपोर्ट के मुताबिक एजबेस्टन में अभ्यास के दौरान दोनों ने आपस में बात नहीं की. गंभीर बाकी खिलाडिय़ों से बात कर रहे थे. उन्हें रोहित शर्मा, शुभमन गिल, केएल राहुल से बात करते हुए देखा गया.

रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली जब नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे तो गंभीर दूर से ही उन्हें देखते रहे. इसके बाद विराट की प्रैक्टिस जब खत्म हुई तो उन्होंने हेड कोच से कोई बात नहीं की और सीधे बैटिंग कोच सिंताशु कोटक से जाकर मिले. विराट ने बैटिंग कोच से लंबी चर्चा की. सिर्फ इतना ही नहीं, गंभीर जब टीम के अन्य खिलाडिय़ों के संग बातचीत कर रहे थे तो विराट कोहली उन्हें इंग्नोर करते हुए अपना किट बैग लिए आगे निकल गए. इस पूरी घटना के बाद अब ये कहा जा रहा है कि टीम इंडिया में नया विवाद शुरू हो गया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-