जबलपुर में मजदूरों को लेकर जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, सिहोरा रोड पर दुर्घटना

जबलपुर में मजदूरों को लेकर जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, सिहोरा रोड पर दुर्घटना

प्रेषित समय :19:34:57 PM / Wed, Jul 15th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में सिहोरा स्थित लमकना रोड पर आज दोपहर के वक्त मजदूरों को लेेकर जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में 30 से ज्यादा श्रमिक घायल हो गया. हादसा उस वक्त हुआ है जब मजदूरों को धान का रोपा लगाने के लिए जा रहे थे.

पुलिस के अनुसार मजदूरों को लेकर पिकअप वाहन का चालक अमाड़ी से लहोदा गांव जाने निकला. वाहन जब आलासूर सिमरिया मोड़ से आगे बढ़ रहा था. इस दौरान सामने से आए भारी वाहन को साइड देने के चक्कर में अपना संतुलन खो बैठा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. वाहन पलटने से श्रमिकों में चीख पुकार मच गई. हादसे को देख आसपास से गुजर रहे लोग रुक गए, जिन्होने पुलिसको खबर देते हुए घायलों की मदद की. दुर्घटना में मनीषाबाई, जयंतीबाई, प्रियंका, लाल चौधरी, नंदकिशोर, राजकुमारी, सुदामा बाई, लाली बाई, संतरा बाई, आशीष चौधरी, सविता, गोमती, सुलोचना, राजीव चौधरी, दीपक चौधरी सहित अन्य लोगों के हाथ, पैर व सिर में चोट आई. दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिन्होने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सिहोरा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया. जहां पर घायलों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है. डाक्टरों की माने तो सभी घायलों की हालत सामान्य बनी हुई है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-