जबलपुर. एमपी के जबलपुर में भेड़ाघाट स्थित ग्राम चौकीताल में पुरानी रंजिश के चलते दो बदमाशोंने महेन्द्र अहिरवार की दुकान को आग के हवाले कर दिया. आगजनी की घटना में दुकान में खड़ा ई-रिक्शा, नए व पुराने टायर, आइल के डिब्बे सहित लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया.
भेड़ाघाट पुलिस ने बताया कि चौकीताल निवासी महेन्द्र व उसके भाई गणेश अहिरवार की चौकीताल दलपत मोड पर बेल्ंिडग की दुकान है, जहां से टायर, ट्यूब व आइल भी बेचा जाता है. दो दिन पहले रात 9 बजे के लगभग अर्पित उर्फ गोलू पटेल व संजू पटेल ने दुकान आकर गाली गलौज करते हुए धमकी दी कि दुकान में आग लगा देेंगे. धमकी के बाद दोनों बदमाश चले गए, इसके बाद दोनों ने सुबह 4.30 बजे के लगभग दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी.
दुकान में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रुप धारण कर लिया, जिसकी लपटें दूर दूर तक दिखाई देने लगी. इस बीच गणेश के ससुर, सूरज चौधरी, सास अनिता निकले तो देखा कि दुकान से आग की लपटें निकल रही है. उन्होने गणेश व उनके परिजनों को खबर दी. इस दौरान आसपास के लोग भी घरों से निकल आए, जिन्होने अपने स्तर पर आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन आग विकराल रुप धारण कर चुकी थी. खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया. आगजनी की घटना में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया. पुलिस ने गणेश व महेन्द्र अहिरवार की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.
दुकान में ये सामान रखा था-
पुलिस को पूछताछ में पीडि़त भाईयों ने बताया कि दुकान के अंदर ई-रिक्शा क्रमंाक एमपी 20 एक्स ई 9249, ग्राहक की हीरो मोटर सायकिल क्रमंाक एमपी 20 जेड सी 7609, कम्प्रेसर, वााशिंग मशीन, 500 लीटर वाली पानी की टंकी, 18 नग पुराने टायर, वैल्डिंग मशीन, ग्राईंडर, हैमर मशीन, 72 नग ट्यूब, 80 नग आयल के डिब्बे, 72 चैक किट रखी थी. जो जलकर खाक हो गई. पुलिस को पूछताछ में पीडि़त ने बताया कि गोलू उर्फ अर्पित पटेल ने पूर्व मे झगडा किया था जिसकी उसने रिपोर्ट की थी इसी बात को लेकर गोलू पटेल ने उसकी दुकान जला दी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

