टीटीई रेस्ट हाउस में लगेंगे एसी लगेंगे, संरक्षा कैटेगरी स्टाफ को भी मिलेगा रेस्ट, डबलूसीआरएमएस की पीएनएम में निर्णय

टीटीई रेस्ट हाउस में लगेंगे एसी लगेंगे, संरक्षा कैटेगरी स्टाफ को भी मिलेगा रेस्ट, डबलूसीआरएमएस की पीएनएम में निर्णय

प्रेषित समय :19:33:23 PM / Wed, Jul 15th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ (डबलूसीआरएमएस) अध्यक्ष सी.एम. उपाध्याय एवं महामंत्री अशोक शर्मा ने महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह के समक्ष पीएनएम में रेलकर्मियों की दर्जनों समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. जिसमें टीटीई रेस्ट हाउस में एसी लगेंगे व सेफ्टी केटेगरी के स्टाफ को भी साप्ताहिक रेस्ट मिलेगा.

संघ प्रवक्ता सतीश कुमार ने बताया कि दो दिवसीय महाप्रबंधक पीएनएम 15 एवं 16 जुलाई के प्रथम दिन डब्ल्यूसीआरएमएस के अध्यक्ष श्री उपाध्याय व महामंत्री अशोक शर्मा ने महाप्रबंधक के समक्ष रेल कर्मचारियों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से रखा. जिस पर महाप्रबंधक ने समस्याओं को हल करने के त्वरित आदेश संबंधित अधिकारियों को दिये. मेडिकल डीकेटेराईज्ड केस को हल करने, दयाधार नियुक्ति, महिला ट्रेकमेन्टेनर्स को प्वांइट्समैन के पद पर कैडर परिवर्तन, ट्रेक मशीन में 25 प्रतिशत एलडीसी कोटा के रिक्त पद भरने, स्वयं के अनुरोध म्यूचुअल ट्रांसफर आवेदनों को अग्रेषित करने, लंबित पदस्थापना समय पर करने, श्वेतांबरी रेस्ट हाउस में कर्मचारियों को पर्याप्त रूम व हालत में सुधार, संरक्षा कर्मचारियों को साप्ताहिक रेस्ट, मुख्यालय छोडऩे की अनुमति, इटारसी में नया टीटीई रेस्ट हाउस बने, सी केटेगरी के कर्मचारियों को प्रमोशन के अवसर, कोटा में एसी शैड का निर्माण, आगरा में हुई घटना जैसी पश्चिम मध्य रेल में ना हो, एक पद एपीएचओ का भोपाल में पदस्थ हो, ओबेदुल्लागंज में इंजीनियरिंग डिपो बने, क्वाटर्स में मेंटेनेंस का अभाव, सफाई व ड्रेनेज सिस्टम में सुधार, सेफ्टी शूज बेहत्तर क्वालिटी की मिले, 40 प्रतिशत रनिंग कर्मचारी ओवर हॉवर्स काम, एसएण्डटी स्टॉफ की वर्किंग कंडीशन में सुधार, ओटी एलाउंस पर्याप्त मिले, नए कार्यो के लिए पद का सृजन हो, वर्कशॉप की समस्याएंं हल हो, जीडीसीई/ एलडीसी परीक्षा समय पर हो, स्पोर्ट्स खिलाडिय़ों को रिलीव समय पर किया जाए, अकस्मात रेफरल सुविधा, आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की सुनिश्चितता, स्पष्ट एक समान स्थानांतरण नीति, दमोह व निवास रोड में रनिंग रूम बंद करने, क्रू बेलेसिंग करने, आरओएच शेड एनकेजे में, धूल व प्रदूषण नियंत्रण हेतु इंडस्ट्रियल एग्जास्ट सिस्टम लगे, विद्युत सामग्री की उपलब्धता, फिजियोथेरेपिस्ट का रिक्त पद भरा जाए. डिस्पेंसरी में एसी लगे, महाप्रबंधक कार्यालय में एसी लगे आदि मुद्दों पर चर्चा व समाधान की सहमति बनी.

बैठक में पमरे के आला अधिकारियों के अलावा तथा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बी.एल. मिश्रा, मंडल अध्यक्ष, आर.के.शर्मा, महेन्द्र सिंह खींची, संतोष यादव, मंडल सचिव एस. एन. शुक्ला, अब्दूल खालिक, कमलेश परिहार, कोषाध्यक्ष, एम.एस.पुरी, संदीप श्रोती, सतीश कुमार, पी.सी.मीना, नवीन ताजी, अनिल सैनी, डी.के.शर्मा, संतोष चतुर्वेदी, ओ.पी. शर्मा, श्रीमति सविता त्रिपाठी, श्रीमति पुष्पलता पाठक, श्रीमति निशा माल्या, श्रीमति सिया पचैरी, अनुरूद्ध सोनी, आर. सी. मीना, प्रीतम तिवारी, सज्जन कुमार,पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-