अहमदाबाद/पुरी.भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा का भव्य आयोजन शुरू हो चुका है. अहमदाबाद के जमालपुर जगन्नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मंगला आरती की गई. इसके बाद सुबह 7 बजे सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने सोने की झाड़ू से रथ के आगे सफाई कर (पहिंद विधि) यात्रा को रवाना किया.
सुरक्षा के कड़े इंतजाम: पिछले साल रथयात्रा के दौरान खड़िया पोल पर 3 हाथी बेकाबू हो गए थे. इसी इतिहास को देखते हुए इस बार प्रशासन बेहद अलर्ट है. एहतियात के तौर पर इस बार हाथियों को पैरों में जंजीर बांधकर लाया गया है, और संवेदनशील इलाकों में आते ही भीड़ को सड़कों से पूरी तरह हटा दिया गया है.
पुरी में गजपति महाराज की रस्म: दूसरी ओर, ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा को रथों पर विराजमान करने की 'पहंडी रस्म' जारी है. परंपरा के अनुसार, गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव सोने की झाड़ू से रथों के आगे की सड़क साफ करेंगे, जिसके बाद शाम 4 बजे से लाखों श्रद्धालु रथों को 3 किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर की ओर खींचना शुरू करेंगे.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-



