रायपुर. रथयात्रा के दौरान पुरी जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोंदिया और पुरी के बीच रथयात्रा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इससे छत्तीसगढ़ और ओडिशा के यात्रियों को यात्रा के दौरान अतिरिक्त सुविधा मिलेगी. हालांकि, यह विशेष ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन से होकर नहीं गुजरेगी.
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 08801 गोंदिया–पुरी रथयात्रा स्पेशल चार फेरों में संचालित की जाएगी. यह ट्रेन 2, 9, 16 और 29 जुलाई को गोंदिया से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी और निर्धारित मार्ग से पुरी पहुंचेगी.
वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 08802 पुरी–गोंदिया स्पेशल 3, 10, 17 और 30 जुलाई को पुरी से दोपहर 1:00 बजे रवाना होकर गोंदिया पहुंचेगी.
यह स्पेशल ट्रेन छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी. इनमें डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, बलांगीर, बरगढ़ रोड, संबलपुर, अंगुल, तालचेर रोड, ढेंकानाल, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड स्टेशन शामिल हैं.
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रथयात्रा के दौरान पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए इस विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में सुविधा हो और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम किया जा सके.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

