आईसीसी ने नशीला पदार्थ लेने के चलते पाकिस्तान के इस स्टार ऑलराउंडर पर लगाया बैन, इतने समय अब नहीं खेल सकेंगे

आईसीसी ने नशीला पदार्थ लेने के चलते पाकिस्तान के इस स्टार ऑलराउंडर पर लगाया बैन, इतने समय अब नहीं खेल सकेंगे

प्रेषित समय :18:22:15 PM / Fri, Jul 17th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज पर 2026 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान हुए एक टेस्ट के बाद आईसीसी एंटी-डोपिंग कोड का उल्लंघन करने के लिए कार्रवाई की गई है. उन पर तीन महीने का बैन लगाया गया था, जिसे आईसीसी द्वारा मंजूर किए गए नशीले पदार्थों के सेवन से जुड़े इलाज के प्रोग्राम को पूरा करने का वादा करने के बाद घटाकर एक महीना कर दिया गया.

32 साल के नवाज का 7 फरवरी को कोलंबो, श्रीलंका में नीदरलैंड्स के खिलाफ ढ्ढष्टष्ट मेंस ञ्ज-20 वर्ल्ड कप 2026 मैच के बाद डोपिंग टेस्ट किया गया था, जिसमें वे ढ्ढष्टष्ट एंटी-डोपिंग कोड के तहत सब्सटेंस ऑफ एब्यूज के लिए पॉजिटिव पाए गए थे.

आईसीसी की मीडिया रिलीज में कहा गया है कि नवाज ने अपनी गलती मानी और यह साबित किया कि उस पदार्थ का इस्तेमाल कॉम्पिटिशन के दौरान नहीं किया गया था और इसका खेल के प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं था. अगर नवाज आईसीसी की संतुष्टि के अनुसार नशीले पदार्थों के इस्तेमाल के इलाज का प्रोग्राम पूरा कर लेते हैं तो उन्हें आगे कोई और सजा नहीं काटनी होगी. आईसीसी एंटी-डोपिंग कोड के तहत 7 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ मैच और 1 मई 2026 तक के बाद के मैचों में नवाज के रिकॉर्ड अमान्य कर दिए गए हैं.

तीन महीने के सस्पेंशन की अधिकतम सजा पूरी

इस साल की शुरुआत में ञ्ज-20 वर्ल्ड कप के दौरान ड्रग्स के इस्तेमाल के लिए पॉजिटिव टेस्ट के बाद नवाज की जांच हो रही थी, इसके कारण इंग्लैंड में टी20 ब्लास्ट के लिए सरे के साथ उनका करार रद्द हो गया, उन्हें 26 मई से 18 जुलाई के बीच सरे के लिए उपलब्ध होना था, और यह पूरा समय उनके तीन महीने के सस्पेंशन के दायरे में आता था.

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए सभी 7 मैच खेले

नवाज ने पाकिस्तान के वर्ल्ड कप अभियान के दौरान सभी सात मैच खेले. साथ ही अपनी पीएसएल टीम मुल्तान सुल्तान्स के लिए भी हर मैच खेला, जिसमें सबसे हालिया मैच 29 अप्रैल को था. नवाज के अयोग्य रहने की अवधि के दौरान पाकिस्तान का कोई व्हाइट-बॉल मैच नहीं था. हालांकि नवाज ने छह टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन आखिरी मैच लगभग चार साल पहले खेला था और पाकिस्तान उन्हें मुख्य रूप से वाइट-बॉल स्पेशलिस्ट के तौर पर देखता है
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-