दिल्ली के जंतर-मंतर में हंगामा: जय श्री राम का नारा और महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही

दिल्ली के जंतर-मंतर में हंगामा: जय श्री राम का नारा और महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही

प्रेषित समय :15:10:20 PM / Sat, Jul 18th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी. महिला ने उनके पास पहुंचकर थप्पड़ मारने की भी कोशिश की, जिसके बाद मौके पर कुछ देर के लिए हंगामा मच गया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला अचानक दीपके के करीब पहुंचकर उन पर स्याही फेंकती दिखाई दे रही है.

पिछले 20 दिनों से जंतर मंतर पर चल रहे सीजेपी के प्रदर्शन में शनिवार को काफी हलचल देखने को मिली. 21वें दिन यानी शनिवार को सुबह-सुबह दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को जबरन उठाकर हॉस्पिटल ले गई. साथ ही  लोगों को जंतर मंतर छोडऩे की हिदायत दी. इसके बाद अभिजीत दीपके के समर्थकों के साथ भूख हड़ताल शुरू कर दी. वह अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे, तभी एक महिला ने दीपके पर स्याही फेंक दी.

यह घटना ऐसे समय हुई जब जंतर-मंतर पर पहले से ही तनाव का माहौल था. शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उनकी बिगड़ती तबीयत के चलते सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था. इसके बाद अभिजीत दीपके ने खुद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया. इसी दौरान उन पर स्याही फेंकने की घटना सामने आई.

थप्पड़ मारने की भी हुई कोशिश

समर्थकों को संबोधित कर रहे दीपके के पास एक महिला पहुंची और उन पर स्याही फेंक दी. आरोप है कि महिला ने उन्हें थप्पड़ मारने की भी कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद वॉलंटियर्स ने तुरंत उसे पकड़ लिया. इसके बाद कुछ देर के लिए प्रदर्शन स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

सुबह सोनम वांगचुक को पुलिस ने जबरन उठाया

शनिवार सुबह सुबह दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जबरन उठाया कर हॉस्पिटल पहुंचाया. इस मामले में नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने एक्स पर पोस्ट कर बताया था कि दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश और डॉक्टरों की सलाह के बाद सोनम वांगचुक की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. डीसीपी ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेशों और डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक वांगचुक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-