जंतर-मंतर पर 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, अस्पताल पहुंचाया

जंतर-मंतर पर 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, अस्पताल पहुंचाया

प्रेषित समय :11:32:09 AM / Sat, Jul 18th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. जलवायु कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने शनिवार 18 जुलाई की तड़के उन्हें जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए की गई.

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने हस्तक्षेप करने का प्रयास किया, जिससे कुछ समय के लिए हल्का हंगामा हुआ. हालांकि पुलिस ने संयम बरतते हुए पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक और सुरक्षित ढंग से पूरी की. साथ ही जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक धरनास्थल खाली करने की अपील भी की गई.

सोनम वांगचुक 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं. शुक्रवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, उनका वजन लगभग नौ किलोग्राम घटकर 56.55 किलोग्राम रह गया है. चिकित्सकों ने लंबे समय से जारी उपवास के कारण उनके स्वास्थ्य पर गंभीर चिंता जताई थी. दिल्ली हाई कोर्ट ने वांगचुक के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करने और आवश्यकता पडऩे पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे. इन्हीं निर्देशों के तहत शनिवार तड़के उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-