अहमदाबाद. गुजरात में अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके में शनिवार 18 जुलाई को पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई. हादसे में 8 कर्मचारियों की मौत हो गई और करीब 15 घायल हो गए.
हादसा रामोल से गतराड जाने वाले रास्ते पर महमूदपुरा टैलेंट के पास हुआ. यहां पास में ही रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) का कैंप है. धमाके की आवाज सुनते ही आरएएफ जवान तुरंत घटनास्थल पहुंचे और लोगों का रेस्क्यू किया. धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर तक सुनाई दी. धमाके की सूचना मिलते ही दमकल की गाडिय़ां और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गईं. हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 25 लोग काम कर रहे थे.
फैक्ट्री का लाइसेंस पहले ही रद्द हो चुका था
इलाके के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर जयपाल सिंह राठौड़ के अनुसार, रामोल-गटराड रोड पर खुले मैदान में मेहुल डोडिया नाम का व्यक्ति पटाखा फैक्ट्री चला रहा था. फैक्ट्री का लाइसेंस पहले ही रद्द हो चुका था, इसके बावजूद वहां पटाखे बनाए जा रहे थे. घायलों को एलजी अस्पताल और असरवा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजन के लिए 2-2 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

